फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara Weather: अगले दो दिन न्यूनतम 10 डिग्री रहेगा पारा, चार जनवरी तक नहीं है बारिश की संभावना

Fri, 22 Dec 2023 11:34 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले में पारा अगले दो दिन न्यूनतम 10 डिग्री रहेगा। वहीं, चार जनवरी तक बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में सर्द हवाओं की दस्तक ने ठिठुरन बढ़ा दी है, जिसके चलते रात के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हो गई है। शीतलहर के प्रभाव से रात का पारा 8.2 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया है। गुरुवार को अधिकतम पारा 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। रात के साथ दिन भी शीतल दर्ज हो रहा है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर संत कुमार शर्मा ने बताया, पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 24. 0 एवं न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा। अगले दो दिन न्यूनतम पारा 10 डिग्री के आसपास रहेगा। आसमान में बादल रहेंगे, लेकिन साल के अंत तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक, आगामी 48 घंटे ऐसे ही मौसम के असर है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा।

जिले में बादलों की आवाजाही के बीच अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हो रही है। लेकिन शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह-सुबह कोहरा छाने के साथ ही शीतल हवाओं से ठिठुरन का एहसास होगा। जिले में बीते तीन दिनों से रात का पारा 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। दिन का पारा भी सामान्य से दो से तीन डिग्री कम चल रहा है। ऐसे में शीतल रात कंपकंपा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें