फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: रपटा पार कर रहा ट्रैक्टर कागला नदी में बहा, एक व्यक्ति की मौत, दो तैरकर बाहर आए

Sat, 23 Jul 2022 11:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

शनिवार को छिंदवाड़ा में कागला नदी में ट्रैक्टर बह गया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को बचा लिया गया। 
 
विज्ञापन
रपटा पार करते समय ट्रैक्टर पानी में बह गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता से नदी-नाले उफान पर हैं। आए दिन हादसों की खबरें आ रही हैं। शनिवार को छिंदवाड़ा में कागला नदी में ट्रैक्टर बह गया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को बचा लिया गया। 
विज्ञापन


जिले के दमुआ थाना प्रभारी ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर 2:00 बजे की है। दरअसल कांगला नदी आज ही बारिश के बाद दोपहर से ही उफान पर चल रही है। इसी कारण यहां आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया था। इस दौरान एक ट्रैक्टर चालक मजदूरों को लेकर कांगला की तरफ जा रहा था तभी उसने मजदूर करण बरकड़े को साइड बताने के लिए तड़पते पर भेज दिया और ट्रैक्टर पार कर आने लगा तभी साइड बताने के चक्कर में करण का पैर फिसल गया और पानी के तेज बहाव में बह गया।  वहीं ट्रैक्टर भी बीच मझधार पर जाकर अनियंत्रित हुआ और वह भी बह गया।  

हादसे में सवार ड्राइवर और एक अन्य मजदूर बहते बहते किनारे पर आ गए और उनकी जान बच गई, लेकिन ट्रैक्टर को साइड बचाने वाला युवक करण बरकड़े पानी में बह गया जिसकी डूबने से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने जानकारी मिलते ही रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाल लिया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें