फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा: पेंच टाइगर रिजर्व में मिला बाघिन का शव मिला, बाघों के आपसी संघर्ष में मौत का अंदेशा

Wed, 02 Mar 2022 05:06 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

पेंच टाइगर रिजर्व के मोगली अभ्यारण्य में एक बाघिन का शव मिला है। बाघिन के मौत की वजह बाघों के आपसी संघर्ष को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मोगली अभ्यारण्य में बाघिन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंच टाइगर रिजर्व के मोगली अभ्यारण्य में एक बाघिन का शव मिला है। बाघिन की उम्र एक साल बताई जा रही है। बाघिन की मौत का कारण बाघों के आपसी संघर्ष को बताया जा रहा है। हालांकि वन विभाग मौत के कारणों का पता लगाने में जुटा है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पेंच टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र कुरई के बीट आलेसुर में सुबह करीब 9 बजे गश्ती दल ने बाघिन का शव देखा था। घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र संचालक, उप संचालक एवं अन्य अधिकारी वहां पहुंचे और जायजा लिया। घटनास्थल का कान्हा टाइगर रिजर्व से डॉग स्क्वाड को बुलाकर आसपास के वन क्षेत्र का गहन निरीक्षण कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार घटनास्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर दो बाघों के आपसी संघर्ष के निशान एवं बाल मिले हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पेंच टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अखिलेश मिश्रा सहित कई अधिकारियों की मौजूदगी में शव का पीएम किया गया। पीएम के बाद एनटीसीए द्वारा निर्धारित एसओपी का पालन करते हुए समस्त प्रक्रिया के बाद अवयवों को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें