फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: घर के पीछे बने नाले में बही मासूम सुहानी की लाश 36 घंटे बाद मिली, 25 किमी दूर बह गया था शव

Mon, 21 Aug 2023 12:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Chhindwara: छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा के सेज गांव में करीब तीन दिन पहले घर के पीछे बने नाले में बही बच्ची का लाश 25 किमी दूर से बरामद कर ली गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरवाड़ा के ग्राम सेजा में बही चार साल की मासूम सुहानी वर्मा की लाश एसडीआरएफ और पुलिस रेस्क्यू दल की टीम ने सिवनी के छपारा के बीजादेवरी में बरामद कर ली है। बच्ची की लाश पत्थरों में फंस गई थी, जिसे एसडीआरएफ की टीम ने निकाल लिया। बता दें कि तीन दिन से सुहानी को ढूंढने के लिए छिंदवाड़ा अमरवाड़ा पुलिस और परिजन लगातार नदी के किनारे सर्चिंग कर रहे थे। छपारा थाना अंतर्गत बीजा देवरी के आगे महासमुंद नदी के पास सुहानी का शव पत्थरों में मिला है। यहां से बालिका के शव को छपारा ले जाया गया, जहां पीएम और मर्ग पंचनामा कायम किया गया है। वहीं पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन


जल स्तर कम होने के बाद मिला शव
गौरतलब हो कि सेजा से लगभग 25 किमी दूर स्थित ग्राम बीजादेवरी की नदी में सुहानी का शव मिला है, यहां पर दो दिनों बाद पानी का स्तर कम हुआ, जिसके बाद उसके शव को रेस्क्यू टीम ढूंढ पाई है। इधर सुहानी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जरा सी लापरवाही ने उनकी बच्ची को हमेशा के लिए उनसे छीन लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें