फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में छत से गिरा पीओपी, बड़ा हादसा टला

Sun, 04 Sep 2022 05:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल में कुपोषित बच्चों के उपचार के लिए बनाए गए पोषण पुनर्वास केंद्र में छत पर लगा पीओपी का हिस्सा अचानक गिर गया। हालांकि हादसे के वक्त उस स्थान पर कोई मौजूद नहीं था। यदि कोई होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन
पीओपी गिरते समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा चोट पहुंच सकती थी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत बनाए गए जिला चिकित्सालय के निर्माण कार्य पर सवाल उठने लगे हैं। शनिवार को यहां स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में छत पर लगे पीओपी का हिस्सा गिर गया। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


बता दें कि इस अस्पताल भवन का निर्माण कार्य दो साल पहले हुआ था। करोड़ों की लागत से बने इस अस्पताल परिसर के निर्माण कार्य पर सवाल उठने लगे हैं। शनिवार को यहां कुपोषित बच्चों के उपचार के लिए बनाए गए पोषण पुनर्वास केंद्र में छत पर लगा पीओपी का हिस्सा अचानक गिर गया। हालांकि हादसे के वक्त उस स्थान पर कोई मौजूद नहीं था। यदि कोई होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद भी प्रबंधन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। मामले में जिम्मेदार भी बयान देने से बचते रहे। बताया जा रहा है कि अस्पताल में जगह-जगह प्लास्टर उखड़ने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें