फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा: सर्विस लाइन से टकरा गई ट्रक में रखी पोकलेन मशीन, साइड बता रहे ऑपरेटर की झुलसने से मौत

Fri, 06 May 2022 05:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले के तामिया ब्लॉक के चावल पानी में हादसा हो गया। ट्रक में रखी पोकलेन मशीन सर्विस लाइन से टकरा गई। इसमें एक की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
ग्राम टेकापार में तालाब निर्माण के लिए एक ट्रक में रखकर पोकलेन मशीन लाई जा रही थी। तभी हादसा हो गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के तामिया ब्लॉक के चावल पानी में हादसा हो गया। ट्रक में रखी पोकलेन मशीन सर्विस लाइन से टकरा गई। इसमें एक की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे का है। थाना प्रभारी मयंक उइके ने बताया कि तामिया ब्लॉक के चावल पानी के ग्राम टेकापार में तालाब निर्माण के लिए एक ट्रक में रखकर पोकलेन मशीन लाई जा रही थी, इस दौरान पोकलेन मशीन का ड्राइवर ट्रक से उतरकर ट्रक चालक को साइड बता रहा था, तभी अचानक सड़क क्रॉस करने के दौरान ऊपर से गई सर्विस लाइन से ट्रक में रखी पोकलेन मशीन का एक एंगल टकरा गया, जैसे ही मशीन विद्युत तार से टकराई ट्रक में करंट फ़ैल गया तभी साइड बताने के दौरान ट्रक के एंगल को पकड़ कर नीचे खड़ा ऑपरेटर राजेंद्र पिता मंगेश उइके निवासी शंकरगढ़ थाना रावनवाड़ा उसमें झुलस गया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जैसे ही ट्रक में रखी पोकलेन मशीन सर्विस लाइन के संपर्क में आई तो एक मशीन का एक टायर फूट गया जिससे जोरदार ब्लास्ट हुआ। करंट लगते ही ऑपरेटर ट्रक से लगभग 10 फीट की दूरी पर जाकर गिरा। करंट के कारण उसका पूरा शरीर झुलस गया और मौके पर ही उसने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया जबकि ट्रक में बैठे ड्राइवर को मामूली चोट आई है उसने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें