फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: महिलाओं को बार-बार कॉल करते हैं परासिया BMO, डिस्पेंसरी में हुआ विवाद, सभी ने SDM से की शिकायत

Sat, 20 May 2023 08:38 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले के परासिया में महिलाओं ने बीएमओ की शिकायत की है। एसडीएम के पास पहुंचकर महिलाओं ने बताया कि बीएमओ सभी महिलाओं को बार-बार फोन करते हैं।
 
विज्ञापन
SDM से की शिकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं से आपत्तिजनक व्यवहार को लेकर परासिया के नए बीएमओ प्रमोद वाचक लगातार आलोचनाओं के शिकार हो रहे हैं। महिला कर्मचारी के साथ ऑडियो वायरल होने के बाद बीएमओ प्रमोद वाचक की डिस्पेंसरी पहुंच गए। यहां महिला कर्मचारी ही तैनात हैं, यहां बीएमओ का एक महिला कर्मचारी के पति से विवाद भी हुआ। 

विज्ञापन


बाद में महिला कर्मचारियों ने बीएमओ की शिकायत एसडीएम से कर दी। इधर, शिकायत से नाराज बीएमओ प्रमोद वाचक ने महिला कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिए। गौरतलब है कि बीएमओ प्रमोद वाचक को लेकर कर्मचारी परेशान हैं। बीएमओ द्वारा महिला कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कर्मचारियों के ट्रांसफर कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। खासकर महिला कर्मचारियों ने प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की है। 

वीडियो कॉल पर करते हैं बात...
एक महिला कर्मचारी जिनका डेजिग्नेशन अधिकारी स्तर का है, को बीएमओ बहुत कॉल करते हैं। बीएमओ से महिला कर्मचारी कई बार कह चुकी हैं कि वीडियो कॉल बार-बार न किया करें। मामला अब गरमा गया, महिला कर्मचारी के साथ उनके पति आ गए। महिला के पति ने बीएमओ से कहा कि वे उनकी पत्नी को ऐसे कैसे कुछ कह सकते हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में स्टाफ वहां पहुंच गया और कर्मचारियों ने एसडीएम से शिकायत कर दी। 
विज्ञापन


जांच कार्रवाई होने तक बीएमओ को हटाए...
बीएमओ की कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्र में लगातार असंतोष है। महिलाओं को परेशान करने के कारण वे क्षेत्र के लोगों की नजर में भी है। उनकी लगातार शिकायतें हो रही हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में क्षेत्र में लोगों का गुस्सा बढ़ते जा रहा है। जांच और कार्रवाई होने तक बीएमओ प्रमोद वाचक को पद से हटाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें