फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: मानसिक बीमार रेप पीड़िता हुई गर्भवती, पांच युवकों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

Wed, 15 Jun 2022 10:08 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले के चांद में रहने वाली एक मानसिक बीमार रेप पीड़िता गर्भवती हो गई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के पांच युवकों पर रेप का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के चांद में रहने वाली एक युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के पांच युवकों पर रेप का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार युवती के साथ सितंबर 2021 से फरवरी 2022 के बीच दुष्कर्म किया गया, जिसके चलते पीड़िता गर्भवती हो गई। वर्तमान में वह करीब छह माह की गर्भवती है। पुलिस ने शिकायत के बाद पांचों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चांद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  नगरीय सीमा क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव में रहने वाले शिवम पाटिल नामक युवक ने सितंबर 2021 को उसका बलात्कार किया। इसके बाद वह लगातार युवती कै शोषण करता रहा, शिवम के बाद गांव के ही श्रीपाल सोनी, बालू पाटिल, प्रमोद पाटिल और एक अन्य युवक ने भी युवती का अलग-अलग दिनों में रेप किया, जिसकी वजह से वह  छह से सात महीने की गर्भवती हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांचों युवकों के खिलाफ धारा 376 भादवि और एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है, जबकि आरोपियों को राउंडअप कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवती मानसिक रोगी है और यहां-वहां घूमती थी, इसी दौरान आरोपियों ने उसका शोषण किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें