छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ क्षेत्र में एक 12 साल की मासूम बच्चे ने खेल-खेल में अपने हाथ में रस्सी बम पटाखा फोड़ दिया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। तत्काल बच्चों को उसके परिजन जिला अस्पताल में लेकर आए, जहां पर उसका इलाज जारी है।
मासूम बच्चे की मां उमा बनाइत ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका 12 साल का बेटा प्रेम अपने घर में खेल रहा था। इस दौरान दीपावली के बाद बचे हुए पटाखे को उसने निकाल लिया और पटाखे फोड़ने लगा। इस दौरान रस्सी बम उसके हाथ में फूट गया, जिससे उसकी उंगलियां बुरी तरह से जख्मी हो गई। बच्चे के चेहरे पर भी चोट आई है। तत्काल परिजनों ने मासूम बच्चे को अस्पताल लेकर आए।
जिला चिकित्सालय के डॉक्टर आशुतोष सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि मासूम बच्चे का हाथ पटाखे की चपेट में आ गया, जिससे उसकी उंगलियां बुरी तरह से घायल हो गई। गौरतलब हो कि दीपावली के बाद जो पटाखे बचे थे, वह हादसे का कारण बन गए। परिजनों का कहना है कि दीपावली त्योहार के बाद जो पटाखे लाए थे, उसमें अधिकांश पटाखे घर में रखे हुए थे। उन्हें मालूम नहीं था कि यह पटाखे उनके मासूम बच्चों के लिए हादसे का कारण बन जाएंगे।