फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: देवर के साथ बाजार गई पत्नी को पति ने डांटा, महिला ने केरोसिन डालकर लगा ली आग

Fri, 03 Jun 2022 05:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में पति की डांट से आक्रोशित महिला ने खुद को आग लगा ली। महिला की हालत गंभीर है, उसे छिंदवाड़ा रेफर किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक महिला ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक महिला ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। महिला 80 प्रतिशत झुलस गई है। देवर के साथ बाजार जाने की बात पर पति से विवाद हो गया था। जिसके बाद महिला ने खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मामला जिले के तामिया के जूनापानी का है। यहां रहने वाली 30 वर्षीय विनीता भारती पति वोपत भारती के देवर की शादी 6 जून को होने वाली थी। जिसको लेकर वह अपने देवर के साथ गुरुवार शाम को बाजार करने जाने वाली थी तभी विनीता के पति को पत्नी देवर के साथ बाजार जाने को लेकर नाराजगी जताई तथा उसके साथ विवाद करने लगा। विवाद के बाद महिला ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। पति ने पानी डालकर आग बुझाई। पति ही उसे अस्पताल लेकर गया, जहां से उसे डॉक्टरों ने गंभीर हालत में छिंदवाड़ा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

 
डॉक्टरों के मुताबिक विनीता भारती लगभग 80 प्रतिशत झुलस गई है। हालत गंभीर है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें