फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: बोतल में रखे कीटनाशक को वृद्ध ने पानी समझकर पिया, जहर के सेवन से मौत, मेहमानी में आया था मृतक

Tue, 20 Jun 2023 12:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

जमुनिया के एक वृद्ध ने पानी समझकर एक बोतल में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। जहर फैलने की वजह से वृद्ध की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्तेदार के यहां मेहमानी में आए एक वृद्ध के लिए अपनी प्यास बुझाना जानलेवा साबित हो गया। प्यास लगने पर पानी पीने के लिए उसने एक बोतल में रखे पानी को पी गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में पता चला कि जिस बोतल में उसने पानी पिया है उसमें पानी की जगह कीटनाशक भरा हुआ था, जिससे उसके शरीर में पाइजन फैल गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पानी के फेर में जहर पीने की वजह से एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गाडरा जमुनिया निवासी 60 वर्षीय लच्छीराम मालवी बीते दिन अपने रिश्तेदार के यहां खान कॉलोनी आए थे, इस दौरान उन्होंने यहां पानी के फेर में कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर अवस्था में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने जिस बॉटल में पानी समझकर पिया था, वो कोई कीटनाशक था, अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बोतल में क्यों भर कर रखा था कीटनाशक
पुलिस की माने तो पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है कि आखिरकार बोतल में भरकर कीटनाशक क्यों रखा गया था। मामले में पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है, जिसके बाद मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें