फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: दो दिन से जारी बारिश रुकने के बाद बढ़ी ठंड, ठिठुरन के बीच स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

Wed, 29 Nov 2023 10:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Chhindwara News: बारिश और बादलों के बीच सूर्यनारायण मंगलवार को भी छुपे रहे। ऐसे में जिले भर में लोगों को ठंड का प्रकोप झेलना पड़ा, जबकि हिल स्टेशन तामिया ब्लॉक में अधिकतम तापमान सबसे कम 16 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में मौसम खुला, ठंड बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में 2 दिन से जारी बारिश का सिलसिला बुधवार सुबह थम गया लेकिन सबसे ज्यादा ठंडा जिला छिंदवाड़ा रहा। बावजूद इसके यहां प्रशासन के द्वारा सुबह लगने वाले स्कूलों की टाइमिंग नहीं बदली गई, जिससे नौनिहालों को भरी ठंड में स्कूल जाना पड़ा। बता दें, मंगलवार सुबह भी रुक रुककर बारिश हुई, शीतलहर का असर देखा गया लेकिन बुधवार सुबह धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली और तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई। 
विज्ञापन


तामिया में सबसे कम 16 डिग्री रहा तापमान
बारिश और बादलों के बीच सूर्यनारायण मंगलवार को भी छुपे रहे। ऐसे में जिले भर में लोगों को ठंड का प्रकोप झेलना पड़ा, जबकि हिल स्टेशन तामिया ब्लॉक में अधिकतम तापमान सबसे कम 16 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में पर्यटकों ने ठंड और कोहरे का जमकर लुफ्त उठाया, जबकि बच्चों और बुजुर्गों की आफत बढ़ते नजर आई। बीते दिन जिले में अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में दिन और रात के तापमान में सिर्फ चार डिग्री का अंतर देखा गया।

कहां कितनी हुई बारिश
बुधवार सुबह 8:00 तक छिंदवाड़ा में 3.6, मोहखेड़ में 6.4, तामिया में 2.0, चौरई में 8.2 सौसर में 16.0 पांढुर्ना में 9.6 बिछुआ में 11.4 परासिया में 8.3 जुन्नारदेव में 10.6 चांद में 3.4 और उमरेठ में 7.4 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें