फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: अवैध संबंधों के शक में रिश्ते में जीजा लगने वाले युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 Jun 2023 02:33 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

आरोपी को मृतक पर अवैध संबंधों का संदेह था। जब मृतक रात 11 बजे उसके घर के सामने लगे हैंडपम्प के पास खड़ा था तो उसे गुस्सा आ गया था । वह घर के अंदर गया और चाकू लाकर मृतक पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में धरमटेकड़ी चौकी के ग्राम झिरिया जमुनिया स्थित प्रेम नगर में सोमवार रात युवक की हत्या का मामला सामने आया है। शादी समारोह में गांव आए रिश्ते के जीजा पर आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन


धरमटेकड़ी चौकी प्रभारी दिनेश सिंह बघेल ने बताया कि मृतक राजा पिता अरविंद डेहरिया (30) कालीमंदिर भंडारिया चांदामेटा का रहने वाला था। कुछ साल पहले उसने प्रेमनगर में रहने वाले सुमन उईके से शादी की थी। सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ प्रेम नगर में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। रात करीब 11 बजे बरात के पीछे चल रहे राजा पर पत्नी के ममेरे भाई सुनील धुर्वे ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। पेट, गला व सीने में चार से पांच वार किए थे। गंभीर हालत में राजा को जिला अस्पताल लया गया था। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। सूत्रों की माने तो आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

अवैध संबंधों का था शक 
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी को मृतक पर अवैध संबंधों का संदेह था। जब मृतक रात 11 बजे उसके घर के सामने लगे हैंडपम्प के पास खड़ा था तो उसे गुस्सा आ गया था । वह घर के अंदर गया और चाकू लाकर मृतक पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें