फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा में आकाशीय बिजली का कहर: एक ही परिवार के सात सदस्य झुलसे, उपचार के दौरान युवती की मौत

Sun, 28 Jun 2026 12:38 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा के जिलेहरी गांव में खेत पर काम कर रहे एक ही परिवार के सात सदस्य आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
गंभीर रूप से झुलसे लोगों को उपचार के लिए ले जाते हुए परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा के जिलेहरी गांव में एक परिवार अपने खेत पर कृषि कार्य में जुटा हुआ था। दोपहर के समय अचानक मौसम का मिजाज बदला। तेज हवाओं और आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। मौसम खराब होते देख परिवार के सभी सदस्य बचने के लिए सुरक्षित स्थान तलाश रहे थे, तभी अचानक गरज-चमक के साथ उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई।
विज्ञापन



चीख-पुकार और अफरा-तफरी 
बिजली गिरते ही खेत में चीख-पुकार मच गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से परिवार के सात सदस्य बुरी तरह झुलस गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने जब आवाज सुनी, तो वे तुरंत मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए सभी घायलों को संभाला और तुरंत एम्बुलेंस व स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


अस्पताल में युवती ने तोड़ा दम 
सभी घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने तुरंत सभी का इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर रूप से झुलस चुकी एक युवती की हालत नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों के प्रयासों के बाद भी उस युवती को बचाया नहीं जा सका और उसने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। युवती की मौत के बाद से पूरे परिवार और जिलेहरी गांव में मातम का माहौल है। वहीं, आकाशीय बिजली से झुलसे अन्य छह लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है, जिनमें से कुछ की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Indore: इसरो के पूर्व प्रमुख भी रह गए दंग, मंदी के बीच IIT के 11 छात्रों को मिला एक-एक करोड़ रुपये का पैकेज

हरसंभव मदद की कोशिश जारी
घटना की सूचना मिलते ही अमरवाड़ा थाना पुलिस अस्पताल और घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रशासन ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम भी पीड़ित परिवार को सरकारी नियमों के तहत हरसंभव सहायता और मुआवजा राशि दिलाने की कागजी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें