फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से जख्मी हुआ तेंदुआ, घिसटते हुए जंगल में पहुंचा, तलाश में जुटा अमला

Wed, 16 Mar 2022 04:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में एक तेंदुआ तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल हो गया। हादसे के बाद तेंदुआ घिसटते हुए जंगल में लापता हो गया। फिलहाल वन विभाग की टीम उसे इलाज के लिए तलाश रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क में पड़ा घायल तेंदुआ। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा-पिपरिया रोड पर बुधवार को एक तेज रफ्तार वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में  तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद तेंदुआ काफी देर तक सड़क में ही घायल अवस्था में पड़ा रहा इसके बाद वह घिसटते हुए जंगल में चला गया। जब तक वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची तेंदुआ वहां से जख्मी हालत में जंगल में जा चुका था। फिलहाल फॉरेस्ट अमला घायल तेंदुए को इलाज के लिए खोज रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झिरपा के पास एक तेंदुआ सड़क में भटक रहा था। इसी दौरान सड़क से गुजरते हुए एक तेज रफ्तार वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी। हादसे में तेंदुआ घायल होकर सड़क में ही बेसुध होकर गिर गया। काफी देर सड़क में ही गिरे रहने के बाद वह जमीन में घिसटते हुए जंगल में झाड़ियों के बीच गुम हो गया। 

 डीएफओ ईश्वर जरांडे से मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घायल तेंदुए की तलाश में जुटी है। तेंदुए को रेस्क्यू करने की तैयारी की जा रही है। तेंदुए को किस वाहन ने टक्कर ने मारी है फिलहाल इसकी कोई सूचना नहीं है। हालांकि वन विभाग की टीम अज्ञात वाहन की तलाश में भी जुटी हुई है। घटनास्थल बफर जोन में आता है।
विज्ञापन


प्रदेश में गर्मी की दस्तक के साथ ही वन्य जीव बफर जोन में पानी की तलाश में इधर-उधर घूम रहे हैं और जख्मी हो रहे हैं। कुछ समय पहले भी एक बंदर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। आए दिन बफर जोन में होने वाले हादसे वन विभाग के लापरवाह रवैया का सबूत हैं। विभाग बफर जोन में तेज रफ्तार वाहन चालकों पर कार्रवाई करने में लगातार असफल हो रहा है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें