फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा: बिल पास कराने के एवज में बीएमओ ने मांगी 10 हजार रुपये रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

Mon, 31 Jan 2022 04:56 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले में लोकायुक्त की टीम ने एक बीएमओ को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जुन्नारदेव स्थित सामुदयिक स्वास्थ केन्द्र में बीएमओ के पद पर पदस्थ आर आर सिंह ने वाहन का बिल पास कराने के लिए रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
लाल घेरे में आरोपी बीएमओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले में लोकायुक्त की टीम ने एक बीएमओ को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला छिंदवाड़ा जिले के  जुन्नारदेव स्थित सामुदयिक स्वास्थ्य केन्द्र का है।  यहां बीएमओ के पद पर पदस्थ आर आर सिंह ने सोहन श्रीवास्तव से वाहन का 1 लाख 20 रुपये का बिल पास कराने के नाम पर उससे 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।  
विज्ञापन

 
 उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त दिलीप झरवडे ने बताया कि चौरई निवासी सोहन श्रीवास्तव ने जुन्नारदेव स्थित सामुदयिक स्वास्थ केन्द्र में किराये से वाहन लगाया था। वाहन किराये का 1 लाख 20 हजार रुपये का बिल पास करने के एवज में बीएमओ आर आर सिंह ने उससे 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की, जिसकी शिकायत पीड़ित ने लोकायुक्त विभाग में की थी। 

सोमवार को कार्यालय में जैसे ही बीएमओ को शिकायतकर्ता ने रिश्वत के रूप में दस हजार रुपये दिए वैसे ही लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। बीएमओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें