फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: पत्नी के वियोग में इतनी पी शराब की हो गई मौत, गांगीवाड़े के पास बेसुध मिला था युवक

Wed, 17 Jan 2024 11:42 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में एक युवक ने पत्नी वियोग में शराब पी-पीकर जान दे दी। कुछ दिन पहले वह गांगीवाड़े के पास बेसुध मिला था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। अब उसकी शिनाख्त हो सकी है। 
विज्ञापन
छिंदवाड़ा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के गांगीवाड़ा के पास अत्यधिक शराब पीकर बेसुध अवस्था में मिले युवक की पिछले दिनों अस्पताल में मौत हो गई थी। बुधवार को देहात थाना पुलिस ने मृतक की शिनाख्त रमेश गज्जाम के रूप में की। युवक चांद के लालगांव मे रहता था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि युवक की पत्नी कुछ दिन पहले इसे छोड़क़र चली गई थी, जिसके बाद वह अक्सर शराब के नशे में ही रहता था। जीविका चलाने के लिए रमेश एक मैरिज लॉन में काम किया करता था। एक माह पूर्व से वो अपनी बहन के घर से छिंदवाड़ा आया था ओर तब से अत्यधिक शराब का सेवन करने लगा था। पुलिस की मानें तो रमेश की पत्नी उसे शादी के एक सप्ताह बाद ही छोड़ गई थी, ऐसे में उसने शराब का ऐसा साथ पकड़ा कि अब उसकी मौत के बाद ही शराब उससे छूटी।

देहात टीआई जीएस उईके ने पुलिस ने बताया कि चांद के लालगांव निवासी 45 वर्षीय रमेश पिता सूरजलाल गज्जाम नामक युवक वर्तमान में मैरिज लॉन में काम करता था, वो बडक़ुही में अपनी बहन, मां और भांजे के साथ रहता था। रमेश के भांजे के अनुसार शादी के एक सप्ताह बाद ही मामी उसके मामा रमेश को छोड़क़र चली गई थी, इसके बाद मामा शराब का सेवन करने लगे थे। पुलिस के अनुसार बीते दिन रमेश गांगीवाड़ा के समीप अत्याधिक शराब के नशे में मिला, जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम करा लिया है जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। 
विज्ञापन


पारिवारिक सूत्रों की मानें तो लंबे समय से वह पत्नी के वियोग के कारण परेशान था, पत्नी के बिछड़ने के कारण वह इस कदर शराब पीता था कि शराब का आदि हो गया था, वहीं गांगीवाड़ा में वह बेसुध अवस्था में मिला था। इसके बाद जब उसे अस्पताल लाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें