इमली खेड़ा एयर स्ट्रिप पर खड़ा विमान।
- फोटो : सोशल मीडिया
नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर छिंदवाड़ा पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान का विमान तकनीकी दिक्कतों की वजह से उड़ान नहीं भर पाया। सीएम के कार्यक्रम में बाधा पहुंची है।
मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर सीएम लगभग रोज ही आमसभाएं, रोड शो करने अलग-अलग शहरों में पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को वे छिंदवाड़ा गए थे। यहां से उन्हें सतना-सिंगरौली जाना था, पर इमली खेड़ा एयर स्ट्रिप पर उनके विमान में तकनीकी दिक्कतें आ गईं, जिससे वे सड़क मार्ग से जबलपुर के लिए रवाना हुए हैं। बताया जा रहा है कि जब सीएम शिवराज छिंदवाड़ा के इमलीखेड़ा एयरपोर्ट पहुंचे तो उनका चार्टर्ड प्लेन खड़ा हुआ था। प्लेन स्टार्ट नहीं था। इसके बाद उन्हें सतना-सिंगरौली की जगह सड़क मार्ग से जबलपुर रवाना होना पड़ा।
बता दें कि सीएम शिवराज दोपहर 12:00 बजे रोड शो करने छिंदवाड़ा पहुंचे थे। उन्होंने निकाय चुनाव में मेयर पद के उम्मीदवार अंनत धुर्वे और सभी भाजपा समर्थित पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो किया था। कार्यक्रम अनुसार सीएम को यहां से सतना जाना था। विमान में खराबी के कारण मुख्यमंत्री को छिंदवाड़ा में रोड शो खत्म करने के बाद बाय कार जबलपुर के लिए रवाना होना पड़ा। बताया जा रहा है कि वे जबलपुर से सीधे सतना पहुंचेंगे यहां सतना की बात सिंगरौली पहुंचकर निकाय चुनाव का प्रचार करेंगे, सिंगरौली में ही मुख्यमंत्री रात गुजारेंगे।