फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: सप्लीमेंट्री की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को बोलेरो ने रौंदा, दर्दनाक हादसे में मौत

Fri, 17 Jun 2022 11:11 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले  के जूनापानी गांव में एक तेज रफ्तार बोलेरे ने छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के जूनापानी गांव के लावाघोघरी में बोलेरो की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार स्कूली छात्र सप्लीमेंट्री की परीक्षा देने गया था। पुलिस ने बताया कि लावाघोघरी निवासी 19 वर्षीय राजा उर्फ अमन पिता मधु मंडावी अपने दोस्त विजेन्द्र के साथ कक्षा बारहवीं की आर्ट्स विषय में सप्लीमेंट्री परीक्षा देने के लिए बुधवार के दिन छिंदवाड़ा आया था।
विज्ञापन


परीक्षा देकर दोनों वापस गांव लौट रहे थे, तभी जूनापानी के समीप तेज रफ्तार बुलेरो ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में राजा उर्फ अमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी विजेन्द्र गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पुलिस ने सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा लिया है, जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें