फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara Accident News: बाइक सवार जीजा-साले को बस ने रौंदा, एक की मौके पर मौत तो दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा

Thu, 19 May 2022 08:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में जीजा-साले लगते थे। दोनों बाइक से छिंदवाड़ा की ओर जा रहे थे, भुमका घाटी के पास सामने से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
भुमकाघाटी में बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में दुखद हादसा हो गया। बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। उनकी बाइक को बस ने सामने से टक्कर मार दी। ड्राइवर बस छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार दोपहर अमरवाड़ा के भुमकाघाटी में हुआ है। इसे हादसों का ब्लैक स्पॉट भी कहा जाता है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सहकारी में रहने वाला पिता दिलीप अहरवार (30) अपने मुंहबोले जीजा लाला पिता हीरालाल चौरे के साथ बाइक से छिंदवाड़ा की तरफ किसी काम से जा रहा था। भुमका घाटी में छिंदवाड़ा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बस क्रमांक एमपी 48 सी 0166 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया।

बस के पहिए के नीचे आने से बाइक चला रहे लाला पिता हीरालाल चौरे की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके साले राजकुमार अहरवार की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
ब्लैक स्पॉट पर हुआ हादसा
अमरवाड़ा के भुमका घाटी में जिस जगह यह हादसा हुआ वहां ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है। ऐसे में गौर करने वाली बात यह है कि पिछले दिनों पुलिस ने हादसों को रोकने के लिए इस स्थान पर एक्सीडेंटल कार का डेमो भी लगाया था, बावजूद इसके लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। लोग हादसों की जगहों में भी अंधाधुंध रफ्तार से गाड़ियां दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें