फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara Accident News: परासिया रोड पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत

Sat, 02 Jul 2022 01:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

धाऊ निवासी कमल पिता दुबेलाल सीलू नामक युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था, इसी दौरान परासिया रोड पर ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा परासिया रोड पर शुक्रवार को हुआ। पुलिस ने बताया कि  धाऊ निवासी कमल पिता दुबेलाल सीलू नामक युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था, इसी दौरान परासिया रोड पर ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल कमल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां सिर पर चोट की वजह से डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम करा लिया जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। लोगों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार ज्यादा थी। 
विज्ञापन


बता दें कि परासिया में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस के द्वारा तेज रफ्तार वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके चलते सड़क हादसों के ग्राफ में कोई कमी नहीं देखी जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें