फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: डीजे के ऊपर चढ़ा युवक करंट से झुलसा, UP से MP के छतरपुर जिला अस्पताल रेफर, इलाज जारी

Mon, 19 Feb 2024 11:47 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Chhatarpur: जिले की सीमा से सटे पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश में महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम नरवारा का एक युवक उस वक्त करंट की चपेट में आ गया, जब वह डीजे के ऊपर चढ़ा था। इस हादसे के बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
डीजे के ऊपर चढ़ा युवक करंट से झुलसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के मुताबिक नरवारा निवासी देवेन्द्र पुत्र रामपाल यादव उम्र 24 वर्ष डीजे बजाने का काम करता है। जो बीती दोपहर में देवेन्द्र एक कार्यक्रम में डीजे लेकर गया और डीजे के ऊपर चढ़ गया।

विज्ञापन


युवक की हालत गंभीर
इसी दौरान उसका हाथ ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और करंट से वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद देवेन्द्र को नौगांव के अस्पताल लाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, देवेन्द्र का का हाथ और कान बुरी तरह झुलसा है। फिलहाल देवेन्द्र की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें