पुलिया में डूबने से युवती की मौत
- फोटो : अमर उजाला
छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुनवाहा में बुधवार शाम शौच के लिए गई युवती की पुलिया में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार केसर अहिरवार (उम्र 25 वर्ष) पिता गोविंदा अहिरवार निवासी सुनवाहा बुधवार शाम 5:00 बजे तक शौच के लिए घर में कह कर गई थी, लेकिन एक घंटा व्यतीत होने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की, तभी गांव के लोगों ने बताया कि एक महिला मडी कुआं की पुलिया के पास पानी में मृत अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और मृतिका की पहचान बेटी के रूप में की।
परिजनों ने घटना की सूचना बमोरी चौकी को दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।