फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: खेत में भैंस चराने से रोका तो बुजुर्ग पर चला दी गोली, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

Tue, 06 Dec 2022 01:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

खेत में चर रही भैंस को भगाना एक वृद्ध को महंगा पड़ गया। भैंसों को भगाने पर भैंस मालिक ने बुजुर्ग पर गोलिया चला दी जो कि बुजुर्ग के पैर में लग गई। बुजुर्ग को इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल अस्पताल में रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेत में खड़ी फसल को चर रही भैंसों को भगाना एक बुजुर्ग को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने ऐसा करने पर बुजुर्ग पर  गोली चला दी जो कि पैर में जाकर लगी। वृद्ध को तत्काल ही इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना  क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मऊता की है।
विज्ञापन

 
65 वर्षीय वृद्ध जमना यादव ने बताया की गांव के ही अखिलेश यादव ने उसके खेत में भैंसे छोड़ दी जो फसल को खाने लगी। भैंसों को भगाया गया और अखलेश से कहा की भैंस उसके खेत में क्यों छोड़ी तो वह विवाद करने लगा और कुछ देर बाद ओंकार यादव के साथ उसके खेत पर पहुंचा। पहले लाठियां चलाई और उसके बाद गोली मार दी, जो कि पैर में लगी। गोली चलाने के बाद आरोपी घटना स्थल से भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनकर उसके बेटे खेत पहुंचे और इलाज के लिए बक्सवाहा स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए वहां से उसे जिला अस्पताल लाया गया और यहां से जबलपुर रेफर किया गया। अस्पताल चौकी पुलिस ने घायल के बयान लेकर बक्सवाहा पुलिस को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें