नदी का जलस्तर बढ़ने पर धसान बांध के सात गेट खोले गए
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर में यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित धसान नदी का जलस्तर बढ़ने पर बांध के सात फाटक खोल दिए गए हैं। बता दें कि जिले के हरपालपुर नगर के पास उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमाओं से लगा पहाड़ी बांध धसान नदी का जलस्तर बढ़ गया था। इससे प्रशासन के अलर्ट के बाद बांध के सात फाटक खोले गए हैं।
इसे लेकर आम लोगों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी नदी या उसके आस-पास, उसके निचले क्षेत्र और टापुओं पर न जाए। किसी भी स्थिति में कंट्रोल रूम और आसपास के थानों में संपर्क करें। शासन-प्रशासन हर समय मुस्तैद, तत्पर और तैयार है। साथ ही प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।