फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: किसी और के इलाके में रौब दिखा रहे थे विधायक,डॉक्टर बोले- बुलाइए कलेक्टर को, नौकरी खानी है खा लीजिए

Wed, 23 Nov 2022 02:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। अस्पताल में पहुंचे विधायक डॉक्टर पर भड़क गए। गुस्साए डॉक्टर ने कहा, बुला लीजिए कलेक्टर को, कोई इश्यू नहीं है। मेरी नौकरी खानी है, खा लीजिए।
विज्ञापन
डॉक्टर और विधायक के बीच बहस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिला अस्पताल में अपने क्षेत्र के मरीज को देखने और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ल मंगलवार देर रात अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां विधायक के अस्पताल में होने के बाद, जब सिविल सर्जन और कलेक्टर अस्पताल नहीं पहुंचे तो विधायक का पारा चढ़ गया और कलेक्टर पर बात न सुनने के आरोप लगा दिए।

विज्ञापन


इसी दौरान जब आनन-फानन में सिविल सर्जन पहुंचे तो ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर की शिकायत भी कर डाली। इतना ही नहीं, विधायक ने तो मामले की शिकायत सीएम शिवराज सिंह से करने की बात भी कही है।

कलेक्टर फोन नहीं उठाते...
विधायक बोले, यह जिला अस्पताल का दुर्भाग्य है। जब एक विधायक की उपस्थिति में फोन लगाने के बाद मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है तो आम जनता को कैसे इलाज मिलता होगा। विधायक बोले, बदहाल जिला अस्पताल के बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री को अवगत कराऊंगा और इस बात को विधानसभा में उठाऊंगा।
विज्ञापन


सपा से बीजेपी में आए विधायक...
कुछ दिन पहले ही समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए बिजावर विधायक राजेश शुक्ला के तेवर बदल गए और वे अपनी विधानसभा क्षेत्र छोड़कर जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल का निरीक्षण करने निकल पड़े।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें