फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नए साल का जश्न मनाने गए युवक को अज्ञात आरोपियों ने पीटा, बदमाशों की पहचान करने CCTV खंगाल रही पुलिस

Sun, 01 Jan 2023 11:53 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में नए साल का जश्न मनाने गए एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने पीट दिया। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी फरार हो गए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को पकड़ने में जुटी है।
विज्ञापन
नए साल का जश्न मनाने गए युवक के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में नववर्ष की रात हंगामा होने का मामला सामने आया है, जहां नववर्ष मनाते समय कुछ युवाओं में विवाद हो गया। जिसमें जमकर मारपीट हुई है घटना और मामले की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक मारपीट करने वाली युवा भाग चुके थे।
विज्ञापन


मामला छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित पॉश  इलाके का है, जहां डोमिनोज पिज़्ज़ा शॉप के बाहर अज्ञात लोगों ने एक युवक पर हमला कर दिया और बुरी तरह पीट दिया मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी वह तत्काल मौके पर पहुंची लेकिन तब तक युवक भाग निकले थे। हालांकि अब पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और वहां लगे CCTV कैमरे खंगालने में लगी हैं ताकि हंगामा करने वाले आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें