फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छतरपुर में अजीबो गरीब मामला, पत्नी बोली- पति सुंदर नहीं, नहीं रहना उसके साथ, दी जान से मारने की धमकी

Thu, 24 Jul 2025 12:21 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,छतरपुर

सार

छतरपुर जिले में एक अजीब मामला सामने आया है, जहां पति विनोद अहिरवार ने अपनी पत्नी गोमती पर आरोप लगाया है कि वह उसकी सूरत को लेकर अब साथ नहीं रहना चाहती। 
 
विज्ञापन
शादी के समय पीड़ित विनोद अपनी पत्नी के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भगवंतपुरा से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी पर खूबसूरती के आधार पर साथ छोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ग्राम निवासी विनोद अहिरवार ने छतरपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। विनोद के अनुसार, उसकी शादी जून 2023 में गोमती अहिरवार से हुई थी, जो उस वक्त 12वीं कक्षा तक पढ़ी हुई थी। शादी के बाद विनोद ने मेहनत कर अपनी पत्नी को आगे की पढ़ाई भी कराई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  400 करोड़ के निवेश से 1500 युवाओं को मिलेगा रोजगार, सीएम पांच इकाइयों का आज करेंगे भूमिपूजन
विज्ञापन


विनोद ने आरोप लगाया कि अब पढ़ लिख जाने के बाद गोमती उसके साथ रहने को तैयार नहीं है। उसका कहना है कि विनोद देखने में सुंदर नहीं है जबकि वह (गोमती) खुद सुंदर है, इसलिए वह अब ससुराल वापस नहीं आएगी। इतना ही नहीं, विनोद का दावा है कि गोमती उसे जान से मारने की धमकी भी दे रही है। परेशान पति ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें