फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: छतरपुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से सगे तीन भाई-बहनों की मौत; एक-दूसरे को बचाने में गई जान

Mon, 30 Jun 2025 08:00 AM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Chhatarpur: घटना की जानकारी मिलते ही बिजावर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
तीन लगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर  जिले के बिजावर थाना क्षेत्र के उतावली गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन सगे भाई-बहन तालाब में डूब गए। बताया जा रहा है कि एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में तीनों की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार उतावली गांव निवासी रामपाल यादव के तीन बच्चे हरि सिंह (12 वर्ष), विनीता (10 वर्ष) और भान प्रताप (7 वर्ष) गांव के पास स्थित घुवाऊ तालाब में नहाने गए थे। इस दौरान सबसे छोटा बच्चा गहरे पानी में डूबने लगा, उसे बचाने के लिए बाकी दोनों भाई-बहन भी तालाब में उतरे, लेकिन तीनों डूब गए।

विज्ञापन


पढ़ें: बाबा महाकाल की अनन्य भक्त थीं शेफाली जरीवाला, सोशल मीडिया पर लिखा था 'दर्शन कर लगा महाकाल कुछ कह रहे'

घटना की जानकारी मिलते ही बिजावर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं क्षेत्रीय विधायक राजेश बबलू शुक्ला भी घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें