छतरपुर जिले के बिजावर थाना क्षेत्र के उतावली गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन सगे भाई-बहन तालाब में डूब गए। बताया जा रहा है कि एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में तीनों की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार उतावली गांव निवासी रामपाल यादव के तीन बच्चे हरि सिंह (12 वर्ष), विनीता (10 वर्ष) और भान प्रताप (7 वर्ष) गांव के पास स्थित घुवाऊ तालाब में नहाने गए थे। इस दौरान सबसे छोटा बच्चा गहरे पानी में डूबने लगा, उसे बचाने के लिए बाकी दोनों भाई-बहन भी तालाब में उतरे, लेकिन तीनों डूब गए।