फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: अकेलेपन से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या…पत्नी, बच्चे और पिता से रहता था अलग

Sat, 05 Oct 2024 05:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Chhatarpur: जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र बाजना के ग्राम कचारी में एक युवक ने अपने ही घर की दहलान की बीम में लगे लोहे के कुंदे से रस्सी में फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। सुबह जब लोगों को जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार कचारी निवासी मृतक 35 वर्षीय लखन लाल अहिरवार जिसके पिता कालीचरण ने बताया कि उनका बेटा उससे बात नहीं करता था, हमेशा लड़ता था। वह घर के एक अलग कमरे में रहता था।

विज्ञापन

मृतक शादीशुदा भी था, जिसकी तीन बेटियां व एक बेटा है। उसकी पत्नी ममता 2 माह पूर्व बच्चों को लेकर अपने मायके (सागर) चली गई थी। बीती रात में वह अकेला अपने घर पर था। घर के बाहर दहलान की छत में कुंदा लगा हुआ था, जहां उस कुंदे में रस्सा बांधकर उसने फांसी लगा ली। सुबह पता लगते ही पुलिस को सूचना दी गई।

अकेलापन बना मौत की वजह
आत्महत्या की सही वजह क्या है यह अब तक स्पष्ट नहीं है। फिलहाल मामले में मृतक के पिता ने बताया कि वह अपनी पत्नी, बच्चों और मुझसे हमेशा लड़ता रहता था। उसने लड़-लड़कर पत्नी को मायके भाग दिया और घर में अकेला रहता था। यही अकेलापन उसे कचोटता रहता होगा और उसने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि मामला चाहे जो भी पर यह जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें