दोनों ने बताया कि वे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं, लेकिन परिवार की सहमति न मिलने के कारण उन्होंने 15 फरवरी को हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। शादी के बाद से ही उनके परिजन नाराज हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
बिना परिवार की सहमति के प्रेम विवाह करने वाले एक जोड़े ने मंगलवार को छतरपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार के लोग उनकी जान के दुश्मन बन गए हैं और उन्हें गंभीर खतरा है।
विज्ञापन
बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम भुस्का निवासी 26 वर्षीय राजकुमारी सिंह और 30 वर्षीय रघुवर सिंह ने बताया कि वे दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। लेकिन, परिवार की सहमति न मिलने के कारण उन्होंने 15 फरवरी को हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। शादी के बाद से ही उनके परिजन नाराज हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
रघुवर सिंह के अनुसार, राजकुमारी के भाई जीवन सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य दंगल सिंह, देव सिंह, साहब सिंह, लोचन सिंह, पहलवान सिंह, नाना सिंह और श्याम सिंह ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी है। डरे हुए प्रेमी जोड़े ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।