फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: युवक के पेट से प्लास्टिक की बोतल निकालने में जिला अस्पताल की टीम सफल, पहले भी आ चुके ऐसे केस

Wed, 13 Aug 2025 09:26 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिला अस्पताल में एक युवक के मलद्वार से पेट में पहुंची प्लास्टिक की बोतल को डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर बाहर निकाला। युवक को पेट दर्द और अन्य समस्याएं हो रही थीं। अस्पताल में पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। युवक अब पूरी तरह स्वस्थ है। 
विज्ञापन
युवक के पेट से प्लास्टिक की बोतल निकालने में जिला अस्पताल की टीम सफल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को छतरपुर जिला अस्पताल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। जहां एक युवक के मलद्वार से प्लास्टिक की बोतल उसके पेट में जा पहुंची थी जिसको सफलतापूर्वक जिला अस्पताल के डॉक्टर द्वारा निकाल दिया गया है।

विज्ञापन


छतरपुर जिला अस्पताल में बुधवार को नौगांव थाना क्षेत्र का एक युवक पहुंचा था, जिसने डॉक्टर को अपनी समस्या बताई कि उसके मलद्वार में एक प्लास्टिक की बोतल अंदर चली गई है। इसके बाद डॉक्टर ने युवक का एक्सरे कराया तो पता चला कि युवक के मलद्वार से प्लास्टिक की बोतल उसके पेट में जा पहुंची है। पेट में प्लास्टिक की बोतल होने से युवक ना कुछ खा पा रहा था साथ ही पेट की कई समस्याएं भी उत्पन्न हो गई थीं।

ये भी पढ़ें-  कांग्रेस के पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में बनी रणनीति,फर्जी वोटरों का डेटा जुटाने की दी जिम्मेदारी
विज्ञापन


जिला अस्पताल में पदस्थ सर्जन डॉक्टर मनोज चौधरी, डॉ. आशीष शुक्ला, डॉ. नंदकिशोर जाटव, डॉक्टर सृष्टि श्रीवास एवं नर्सिंग स्टाफ की मदद से डॉक्टर द्वारा सफलतापूर्वक युवक के पेट से प्लास्टिक की बोतल को बाहर निकाल दिया गया है और युवक अब पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन


वहीं बता दें कि छतरपुर जिला अस्पताल में डॉक्टर द्वारा पहले भी एक व्यक्ति के पेट से एक लौकी और दो प्लास्टिक की बोतल जो लोगों के मलद्वार से पेट में जा पहुंची थी उनको सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया है।

 

युवक के पेट से प्लास्टिक की बोतल निकालने में जिला अस्पताल की टीम सफल।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें