फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: तेज रफ्तार कार और डायल 100 में टक्कर, आरक्षक सहित छह लोग घायल, बागेश्वर धाम से लौट रहे थे सभी

Tue, 08 Nov 2022 04:03 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

हादसा छतरपुर-झांसी रोड फोरलेन पर हुआ। कार सवार लोग बागेश्वर धाम से लौट रहे थे। हादसे में एक गंभीर घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
छतरपुर सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम से लौट रहे कार सवार और डायल 100 कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में छह से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 
विज्ञापन


इस हादसे में डायल 100 के आरक्षक भी घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नोगांव लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक यह घटना छतरपुर-झांसी रोड फोरलेन की है, जहां बड़ागांव के पास की डायल 100 की गाड़ी और कार में आमने-सामन की भिड़ंत हो गई। कार सवार लोग बागेश्वर धाम से दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे।

हादसे में एक गंभीर घायल को गवालियर मेडिकल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों की अब तक पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें