फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: रंगदारी दिखाना पड़ा महंगा, बीएसएनएल कर्मचारियों से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Jun 2026 10:52 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर के नौगांव में बीएसएनएल कर्मचारियों के साथ रंगदारी दिखाकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई महिंद्रा थार भी जब्त की गई है। तीनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर के नौगांव क्षेत्र में रंगदारी दिखाकर बीएसएनएल कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई करीब 10 लाख रुपये कीमत की महिंद्रा थार वाहन भी जब्त की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, मुरैना जिले के ग्राम नऊपुरा निवासी 25 वर्षीय बॉबी गुर्जर नौगांव-गर्रोली रोड पर बीएसएनएल कंपनी की केबल लाइन बिछाने का कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और काम बंद कराने का दबाव बनाने लगे। आरोपियों ने अपने प्रभाव और दबंगई का प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों को धमकाया तथा रंगदारी दिखाने का प्रयास किया। जब कर्मचारियों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने बनाई टीम

घटना के बाद पीड़ित बॉबी गुर्जर ने नौगांव थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी संजय राय ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई और घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: राज्यसभा चुनाव विवाद पर कांग्रेस आक्रामक, पूर्व सीएम कमलनाथ ने बताया धोखा; दिग्विजय बोले- सब मिलीभगत है

तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम वीरपुरा निवासी मोहित उर्फ चेतन गंगेले, गर्रोली रोड नौगांव निवासी इरफान खान तथा अंजुल सुल्लेरे शामिल हैं। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त महिंद्रा थार वाहन बरामद किया गया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी इरफान खान के खिलाफ अवैध हथियार, अवैध शराब और मारपीट समेत पांच मामले दर्ज हैं। वहीं, मोहित गंगेले पर घरेलू उत्पीड़न, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और मारपीट के तीन प्रकरण दर्ज हैं। अंजुल सुल्लेरे के खिलाफ जुआ और अवैध शराब से जुड़े दो मामले दर्ज बताए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें