फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर में बारिश बनी आफत: दीवार और मकान गिरने से दो बुजुर्गों की मौत, तीन बच्चे घायल; मौके पर चीख-पुकार

Sat, 05 Sep 2026 04:48 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में लगातार बारिश के बीच जर्जर दीवार और कच्चा मकान गिरने से दो बुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हुए। सिंदूरकी गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई, वहीं बिजावर में 90 वर्षीय वृद्धा मलबे में दब गईं।
विज्ञापन
छतरपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में लगातार हो रही बारिश अब हादसों का कारण बनने लगी है। अलग-अलग स्थानों पर मकान और दीवार गिरने की दो घटनाएं सामने आई हैं। इन हादसों में दो बुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घटनाओं के बाद गांवों में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


खेत जाते समय बुजुर्ग पर गिरी जर्जर दीवार
गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र के सिंदूरकी गांव में गुरुवार को एक जर्जर मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में 70 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद राजपूत की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए।

थाना प्रभारी ओशो गुप्ता ने बताया कि लक्ष्मी प्रसाद खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुराने और कमजोर मकान की दीवार ढह गई। मलबे में बुजुर्ग समेत तीन बच्चे दब गए। हादसा होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला।

विज्ञापन


पढ़ें:  सीएम ने कहा- इंदौर के विकास को मिलेगी नई गति; राहुल के दौरे पर भी बोले

हादसे में 10 वर्षीय धीरेन्द्र राजपूत, पिता राममिलन राजपूत, का पैर टूट गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो अन्य बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। लक्ष्मी प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर गढ़ी मलहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिजावर में सो रही 90 वर्षीय वृद्धा पर गिरा कच्चा मकान
इसी तरह गुरुवार को बिजावर थाना क्षेत्र के धरमपुरा पहलेपुरा गांव में कच्चा मकान ढहने से 90 वर्षीय कालिया बाई बिन्दुआ की मौत हो गई। बताया गया कि कालिया बाई घर में सो रही थीं। इसी दौरान मकान अचानक भरभराकर गिर गया और वह मलबे में दब गईं।

पिछले दो दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण कच्चे मकान कमजोर हो गए हैं, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जिले में अब तक 878.7 मिमी बारिश
छतरपुर जिले में 4 सितंबर 2026 तक औसतन 878.7 मिमी यानी 34.6 इंच बारिश दर्ज की गई है। पिछले साल इसी अवधि में औसत वर्षा 1215.3 मिमी यानी 47.8 इंच थी।

  • छतरपुर: 661.6 मिमी
  • लवकुशनगर: 1007.0 मिमी
  • बिजावर: 725.8 मिमी
  • नौगांव: 893.8 मिमी
  • राजनगर: 835.6 मिमी
  • गौरिहार: 1102.6 मिमी
  • बड़ामलहरा: 1066.0 मिमी
  • बक्सवाहा: 737.0 मिमी

लगातार बारिश के बीच जिले में कच्चे और जर्जर मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को बारिश के दौरान पुराने और कमजोर भवनों से दूर रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें