फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रेल्वे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या से लोग परेशान, कड़ाके की ठंड में पांच घंटे से अधिक समय फंसे रहे वाहन

Sun, 08 Jan 2023 09:00 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

रेलवे फाटक बंद होने के बाद जल्दबादी के चक्कर में बाइक सवार, आटो और ई-रिक्शा चालक अपनी साइड को छोड़कर रॉन्ग साइड में अपने वाहन खड़े कर लेते हैं। इस वजह से जब रेलवे फाटक खुलता है तो ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। 
विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग के पास लगा लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के हरपालपुर नगर में रेलवे क्रॉसिंग के पास सुबह और शाम के समय हर रोज ट्रैफिक जाम की समस्या वर्षों से चली आ रही है। रेलवे फाटक बंद होने के बाद जल्दबादी के चक्कर में बाइक सवार, आटो और ई-रिक्शा चालक अपनी साइड को छोड़कर रॉन्ग साइड में अपने वाहन खड़े कर लेते हैं। इस वजह से जब रेलवे फाटक खुलता है तो ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। 
विज्ञापन


ऐसा ही कुछ नजारा फिर हरपालपुर रेलवे फाटक पर दिखाई दिया। जाम लगने की वजह से क्रॉसिंग टर्न पर यूपी रोडवेज की बस को करीब पांच घंटे तक जाम में फंसा रहना पड़ा। रेलवे फाटक पर ट्रैफिक जाम होने की समस्या से राहगीरों को निजात नहीं मिल पा रही है। साथ ही झांसी, महोबा, कानपुर, हमीरपुरा, बंदा, उरई और दिल्ली  की ओर से आने वाले वाहन चालकों ने जल्दबाजी के चक्कर में रॉन्ग साइड में अपने वाहन खड़े कर लिए। इसके बाद जब फाटक खुला तो दोनों तरफ के चार पहिया वाहन और ट्रैक्टर ट्राली न निकलने की वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। इस बीच ट्रैन आने पर एक बार फिर से फाटक को बंद कर दिया गया, लेकिन जाम लगा होने की वजह रेलवे फाटक बंद करना मुश्किल हो गया। 

इसके बाद फाटक को बंद करने वाले कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला। वहीं वाहनों को पीछे करके जैसे-तैसे फाटक को बंद किया। इस वजह से रेल्वे क्रॉसिंग पर दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसके चलते बड़े वाहन चालकों को पांच घंटे तक जाम में फंसा रहना पड़ा। शाम सात बजे पुलिस के पहुँचने के बाद जाम खुल सका। इस दौरान कड़ाके की ठंड में यात्री वाहन चालक वाहनों के अंदर ठंड से परेशान नज़र आये।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें