फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम की गुंडागर्दी, घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, जानें मामला

Fri, 31 May 2024 07:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री के भाई सालिगराम पर एक बार फिर मारपीट के आरोप लगे हैं। उस पर घर में घुसकर महिलाओं और बच्चियों के साथ मारपीट करने का आरोप है। इस मारपीट में महिलाओं को चोटें भी आईं हैं। 
विज्ञापन
महिलाओं ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर लगाया मारपीट का आरोप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम के महंत और कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर एक बार फिर मारपीट के आरोप लगे हैं। शालिग्राम का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे गड़ा गांव में ही जीतू तिवारी के घर के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। उनके साथी भी मौजूद है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच विवाद और गाली-गलौज सुनाई दे रही है।

विज्ञापन


बताया गया है कि शालिग्राम गर्ग का जीतू तिवारी से लेनदेन को लेकर कुछ विवाद हुआ था। बात बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। इस मामले में पीड़ित पक्ष बमीठा थाने पहुंचा है। पुलिस ने उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम ने छतरपुर के गढ़ा गांव में करीब 50 सेवादारों के साथ मिलकर जीतू तिवारी के परिवार पर लाठियों से हमला कर लिया। मंहत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चार पहिया वाहन में उनके छोटे भाई शालिग्राम सवार थे। इस दौरान सेवादार पीला चोला पहनकर बाइक पर डंडे लेकर पहुंचे और महिलाओं और बच्चियों के साथ जमकर मारपीट की।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें