फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: नव विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी, हथेली पर लिखे सुसाइड नोट में कहा- मम्मी पापा को कुछ मत कहना

Sat, 25 Feb 2023 05:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर के ग्राम डांडे का बारा में एक नवविवाहिता ने अपने मायके में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरे मम्मी-पापा को मत फसाना।
विज्ञापन
घटनास्थल पर परिजनों के साथ पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के अजयगढ़ थाना के ग्राम डांडे का बारा में एक नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने अपनी हथेली पर सुसाइड नोट लिखा। सुसाइड नोट के मुताबिक, मेरे मम्मी-पापा को मत फसाना। मैं अपनी खुशी से मर रही हूं। प्लीज उन्हें कुछ मत कहना। नव विवाहिता ने अपने मायके में आत्महत्या की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छह महीने पहले नव विवाहिता की शादी छतरपुर जिले के नोगांव के जोरन गांव के धीरेंद्र सिंह यादव से हुई थी। रजनी किन्नर ने मृतका को अपनी ममेरी बहन बताया है। उन्होंने ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने फांसी के मामले में कुछ न कुछ गड़बड़ी होने को लेकर ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें