फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Panchayat Chunav: दिल्ली से सिर्फ वोट डालने छतरपुर आई महिला

Sat, 25 Jun 2022 08:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के सरानी गांव की चंपा दिल्ली में परिवार सहित रहती हैं, जो शनिवार की सुबह ही गांव में होने वाले मतदान में हिस्सा लेने गांव आई हैं। 
विज्ञापन
मतदान करने महिला दिल्ली से छतरपुर पहुंचीं तो दूल्हे ने शादी की रस्मों को रोककर वोट डाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान हुए। इसमें कई रंग देखने को मिले। छतरपुर में एक मामला ऐसा आया, जिसे जानकर सब तारीफ कर रहे हैं। दरअसल एक महिला दिल्ली से छतरपुर सिर्फ मतदान करने आई थी। 
विज्ञापन


बता दें कि छतरपुर में पंचायत चुनाव के पहले चरण में ही मतदान हुआ है। छतरपुर जिले के सरानी गांव की चंपा देवी दिल्ली में परिवार सहित रहती हैं, जो शनिवार की सुबह ही गांव आईं और दिन में मतदान करने के बाद शाम को वापस दिल्ली लौट गईं। मामले में जब हमने घर का ताला खोल रही चंपा से बात की तो उन्होंने बताया कि एक एक वोट का महत्व है, इसलिए हम अपना रुपया खर्च करके गांव वोट डालने आए हैं। ताकि गांव में अच्छे जनप्रतिनिधि चुने जाएं और गांव का विकास हो सके। चंपा ने बताया कि वह और उसके पति शाम को दिल्ली बस पर बैठे थे और सुबह छतरपुर आए और वहां से अपने गांव आए हैं। दोपहर तक वोट डालकर शाम को फिर दिल्ली निकल जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं सोंरा गांव में शादी कार्यक्रम मायने के बीच एक दिन पहले दूल्हा विनोद अहिरवार मतदान करने पहुंचा था। विनोद की 26 जून को बरात जानी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें