फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मामूली विवाद में घर में घुसकर चाचा-भतीजे को मारी गोली, तीन लोग घायल, ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर

Tue, 19 Nov 2024 02:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र के कुटिया गांव में मामूली विवाद के बाद रिश्तेदारों ने फायरिंग कर चाचा-भतीजे को घायल कर दिया। भतीजे को सिर में गोली लगने से गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। आरोपी फरार हैं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के कुटिया गांव में मामूली विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। रिश्तेदारों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें चाचा-भतीजे को गोली मार दी गई। गोली चाचा के बाएं हाथ में लगी, जबकि भतीजे को सिर में गंभीर चोट आई।

विज्ञापन


घटना का कारण बीती रात एक समारोह में हुआ विवाद बताया जा रहा है। दोनों पक्ष जो आपस में रिश्तेदार हैं, खाने-पीने के दौरान मामूली बहस में उलझ गए थे। विवाद बढ़ने पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराकर लौट गई। हालांकि, सुबह विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया जब एक पक्ष के लोग बाइक से दूसरे पक्ष के घर पहुंचे और फायरिंग कर दी। हमले में 37 वर्षीय भतीजे की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे जिला अस्पताल से मिशन अस्पताल और फिर ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। चाचा का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, जबकि तीसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सिटी कोतवाली थाना और बमीठा थाना पुलिस ने घायल पक्ष से पूछताछ की है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस वारदात ने जिले में बढ़ते अपराधों पर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें