फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दलित पर मल फेंकने पर गर्माई सियासत, कमलनाथ ने कहा- चरम पर है अत्याचार

Mon, 24 Jul 2023 06:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिकौरा में शनिवार को एक पटेल समाज के व्यक्ति ने दलित के चेहरे पर मल फेंक दिया। दलित की रिपोर्ट पर महाराजपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हरिजन एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कमलनाथ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले में आदिवासी के मुंह पर भाजपा नेता द्वारा पेशाब करने का मामला शांत भी नहीं हो पाया था कि छतरपुर जिले में एक ऐसा ही मामला सुनने में आया है। जहां जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिकौरा में शनिवार को एक पटेल समाज के व्यक्ति ने दलित के चेहरे पर मल फेंक दिया। दलित की रिपोर्ट पर महाराजपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हरिजन एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि बिकौरा में दो-तीन मजदूरों के बीच एक दूसरे के कपड़े खराब करने का सिलसिला चल रहा था। पहले एक पाल समाज के व्यक्ति ने रामकृपाल पटेल पर कीचड़ फेंक दिया। इसके बाद रामकृपाल पटेल ने पाल समाज के व्यक्ति पर मिक्चर मशीन का ग्रीस लगा दिया और इसी बीच बात आगे बढ़ गई। इसके बाद रामकुमार पटेल ने गुस्से में आकर देशराज अहिरवार के चेहरे पर मैला फेंक दिया। मामला इतना अधिक बढ़ा कि बात थाने तक पहुंच गई और महाराजपुर थाना पुलिस ने देशराज अहिरवार की रिपोर्ट पर रामकृपाल पटेल के खिलाफ धारा 294, 506 तथा हरिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

कमलनाथ ने साधा निशाना
मामले को लेकर अब प्रदेश की सियासत भी गर्माने लगी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी ट्वीट किया है। वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी सरकार को घेरा है। उन्होंने लिखा है कि प्रदेश के छतरपुर में एक दलित व्यक्ति के ऊपर मल लगा देने की घटना अत्यंत घृणित है। ऐसी घटनाएं सभ्य समाज के माथे पर कलंक हैं। ऐसे कृत्यों से मध्य प्रदेश का नाम कलंकित होता है। इसके पूर्व सीधी में आदिवासी समुदाय के व्यक्ति पर पेशाब करने की घटना से भी प्रदेश को शर्मसार होना पड़ा था। मध्य प्रदेश में भाजपा के 18 साल के कुशासन में दलित और आदिवासियों पर अत्याचार चरम पर है। समय आ गया है जब दलित और आदिवासियों के प्रति ऐसी मानसिकता रखने वाली सोच को खत्म किया जाए और मध्य प्रदेश में दलित और आदिवासियों को उनका संविधानिक सम्मान दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें