फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भारत भ्रमण पर आए जापानी पर्यटक ने अपनाया हिंदू धर्म, धाराप्रवाह बोलते हैं गायत्री मंत्र

Tue, 14 Mar 2023 06:39 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

भारत भ्रमण पर आए जापानी पर्यटक कैनजी सिमी ने हिंदू धर्म अपना लिया है। अब वे गायत्री मंत्र का धाराप्रवाह जाप करते हैं। नाम भी बदलकर सुमित रख लिया है।
 
विज्ञापन
खजुराहो में सुंदर कांड पाठ में भाग लेते जापानी पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आस्था और विश्वास का दूसरा नाम ही धर्म है। यही कारण है कि जापानी पर्यटक रामकृष्ण आश्रम से इतना प्रभावित हुआ कि उसने हिंदू धर्म अपना लिया। अपने जापानी नाम कैनजी सिमी को बदलकर सुमित बन गया। पूजा-अर्चना अब उसकी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बन गई। शुद्ध उच्चारण के साथ गायत्री मंत्र भी धाराप्रवाह पढ़ता है। 

विज्ञापन


सुमित के भारतीय मित्र खजुराहो निवासी अविनाश तिवारी ने कहा कि इनकी मुलाकात दिल्ली में हुई थी। उस दौरान इनके हिंदुत्व प्रेम को इन्होंने देखा और जाना- समझा तो अच्छा लगा। इसके चलते इनसे मित्रता भी हुई। सुमित ने बताया कि वे बनारस जाकर अभिषेक भी कर चुके हैं। ओम नमः शिवाय तथा जय श्री राम के जाप के साथ हिंदुत्व के प्रति बहुत गहरी आस्था रखते हैं। हालांकि, उनके बच्चों का हिंदू धर्म के प्रति जरा भी लगाव नहीं है। यह पूरी तरह से हिंदू धर्म के लिए समर्पित है। खजुराहो पहुंचकर उन्होंने हनुमान मंदिर में पूरे लगन के साथ पूजा-अर्चना भी की।

खजुराहो के त्रिलोखर धाम हनुमान मंदिर में इंजीनियर ओम प्रकाश पटेल ने सुंदरकांड का पाठ रखा था। इस दौरान जापानी पर्यटक भी वहां पहुंचे। उन्होंने सुंदरकांड पाठ किया। हनुमान जी की आरती भी उतारी। दंडवत होकर भगवान को प्रणाम किया एवं प्रसाद ग्रहण किया। इंजीनियर ओम प्रकाश पटेल ने कहा कि इनकी हिंदू धर्म के प्रति आस्था को देखकर वह भी अचंभित हैं। अगले जन्म में अगर भगवान इन्हें मानव जीवन दे तो निश्चित रूप से भारत में हिंदू परिवार के  घर ही जन्म दें तो बेहतर होगा। जापानी पर्यटक सुमित ने भी खजुराहो में पूजा-अर्चना करने के बाद प्रसन्नता व्यक्त की। चेहरे पर खुशियां साफ देखी जा सकती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें