फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रिश्ता तोड़ने की बात पर बागेश्वर बाबा के भाई शालिग्राम बोले- ‘अफवाह मत फैलाएं…वो मेरा माफी नामा था’

Tue, 10 Dec 2024 09:55 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

MP News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सगे भाई शालिग्राम गर्ग ने रिश्तों को खत्म करने का एलान किया है। अब उन्होंने आज सुबह एक वीडियो जारी कर इसे अफवाह बताया और कहा कि वो तो मेरा माफीनामा था। आइये जानते है पूरा मामला…
विज्ञापन
शालिग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि उनके पहले वाले वीडियो को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है। दरअसल वह माफीनामा था, अलग होने का नहीं।

बात दें कि बीते रोज देर शाम ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने अपना एक सेल्फी वीडियो जारी कर अलग होने का एलान किया था। जोकि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। अब इसी बीच आज सुबह एक और दूसरा वीडियो सामने आया है, जिसमें कि शालिग्राम अपने उस पहले वीडियो का स्पष्टीकरण देते नजर आ रहे हैं। जिसमें वह कह रहे हैं कि वह मेरा माफी नामे का वीडियो था, अलग होने का नहीं…कृपया उसे ना फैलाएं।

विज्ञापन




उक्त वीडियो में दिखाया गया है कि वह एक लग्जरी कार में आगे की सीट पर बैठे हुए हैं और कह रहे हैं कि उनके पहले वाले वीडियो को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है। बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने कल (सोमवार) 9 दिसंबर को एक वीडियो जारी करते हुए बागेश्वर धाम और बागेश्वर वाले महाराज से सारे संबंध समाप्त करने की घोषणा की थी। रात बीतने के साथ ही नई सुबह से नए संबंध फिर सामने आए हैं। शालिग्राम गर्ग ने आज 10 दिसंबर को सुबह एक और वीडियो जारी करके पुराने वीडियो को गलत तरीके से पेश करने का होना बताया। शालिग्राम गर्ग ने वीडियो में कहा कि उनका उद्देश्य वह नहीं था। 



क्या कहा था शालिग्राम गर्ग ने
शालिग्राम गर्ग का यह कदम उनके और बागेश्वर धाम के बीच चल रहे विवादों का एक नया मोड़ है। शालिग्राम ने वीडियो में कहा, उनके कारण धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और बागेश्वर धाम बालाजी व सनातनी हिंदुओं की छवि धूमिल हुई है। उस विषय को लेकर हम क्षमा मांगते हैं। लेकिन आज से हमें या हमारे किसी भी विषय को बागेश्वर धाम और बागेश्वर वाले महाराज से न जोड़ा जाए।
विज्ञापन


शालिग्राम का विवादों से रहा नाता
गौरतलब है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छतरपुर जिले के गढ़ा गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार गढ़ा गांव में निवासरत है। उनके छोटे भाई सौरव उर्फ शालिग्राम भी उनके साथ रहते हैं। जब धीरेंद्र शास्त्री की ख्याति बढ़ी तो शालिग्राम भी फेमस हुए। अपने बड़े भाई की आड़ में कभी कट्टा लहराया तो कभी टोलकर्मियों के साथ मारपीट की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें