फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छतरपुर के पथरगुवा में 19 साल के युवक और टपरियन गांव में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पुलिस जांच शुरू

Sat, 14 Jan 2023 03:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में आत्महत्या के दो मामले सामने आए हैं। पहले मामले में एक 19 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, दूसरे मामले में एक 19 साल की नवविवाहिता ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
छतरपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के बमीठा एरिया में एक 19 साल के युवक ने आत्महत्या कर लिया। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामला बमीठा थाना क्षेत्र के पथरगुवा गांव का है। युवक हमराज कुशवाहा पिता सरिया कुशवाहा ने अपने घर के अंदर पंखे से लटककर फांसी लगा ली। जानकारी लगने पर परिजनों ने आनन-फानन में युवक को फांसी के फंदे से उतारा, लेकिन तब तक हेमराज की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


मामले की जानकारी लगने पर बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, मर्ग कायम कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए राजनगर स्वास्थ्य केन्द्र भेजा और मामले की जांच में जुट गई।

नवविवाहिता ने पेड़ पर लटककर लगाई फांसी...
छतरपुर जिले के टपरियन गांव में एक शादीशुदा युवती द्वारा बकरी के गले की रस्सी अपने गले में बांधकर खेत में लगे पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के गंज के समीप स्थित टपरियन कुटिया गांव का है। यहां 19 साल की नवविवाहिता दीपा गोंड पिता रामा गोंड ने अपने खेत में लगे चिल्ला के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

एक साल पहले हुई थी शादी...
दीपा की शादी एक साल पहले कौड़ीवर्धा जिला दमोह में हुई थी और अभी दीपा मायके में रह रही थी। परिजनों की मानें तो दीपा सुबह बकरियां चराने गई थी एक बकरी के गले मे रस्सी बंधी हुई थी। पिता रामा दोपहर बाद खेत पर गया तो देखा बकरी बिना रस्सी के खेत में फिर रही है और लड़की दीपा वहां नहीं दिख रही तो पिता रामा ने खेत के चारों ओर दीपा की खोज की तो देखा खेत में लगे चिल्ला के पेड़ पर बकरी की रस्सी से दीपा पेड़ से लटकी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें