फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire News: छतरपुर में सोना-चांदी पॉलिश सेंटर में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट का खतरा; पुलिस मौके पर पहुंची

Wed, 01 Apr 2026 09:10 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर के चौक बाजार स्थित सोना-चांदी पॉलिश सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने से अफरातफरी मच गई। दुकान में एलपीजी सिलेंडर होने से विस्फोट का खतरा बना रहा, फायर ब्रिगेड का इंतजार किया गया।

विज्ञापन
चौक बाजार की दुकान में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक बाजार स्थित एक सोना-चांदी पॉलिश सेंटर में बुधवार को भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग अब्दुल उजाल पॉलिश एवं छिलाई सेंटर में लगी, जहां आभूषणों की पॉलिश और छिलाई का कार्य किया जाता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग अचानक भड़की और देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास मौजूद लोग पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। बताया जा रहा है कि दुकान के भीतर एलपीजी गैस सिलेंडर भी रखे थे, जिससे विस्फोट का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन


पढ़ें: सीहोर और विदिशा में ओलावृष्टि से तबाही: किसानों की तैयार फसल बर्बाद, अचानक बदले मौसम से पैदा हुई संकट; नुकसान

स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश नहीं की और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए आसपास के क्षेत्र को खाली कराना शुरू किया। पुलिस लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दे रही है।

हालांकि, खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी थी, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखी गई। आग लगातार बढ़ती जा रही है और आसपास की दुकानों तक फैलने का खतरा बना हुआ है।

घटना के बाद पूरे चौक बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों को आशंका है कि यदि सिलेंडर में विस्फोट हुआ तो बड़ा नुकसान हो सकता है। फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और फायर ब्रिगेड के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द आग पर काबू पाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें