फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: रिश्वतखोर पंचायत सचिव और उसके सहयोगी को लोकायुक्त ने पकड़ा, सरपंच प्रतिनिधि की शिकायत पर कार्रवाई

Sat, 07 Sep 2024 09:58 AM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

लवकुशनगर जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बंजारी के सचिव ने सरपंच प्रतिनिधि से पंचायत में कराए गए विकास कार्यों के बिलों पर हस्ताक्षर करने के लिए 15 हजार की रिश्वत मांगी थी। शिकायत पर सागर लोकायुक्त ने कार्रवाई कर सचिव और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
घेरे में घूसखोरी के आरोपी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में सागर लोकायुक्त द्वारा एक रिश्वतखोर पंचायत सचिव और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सचिव द्वारा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि से रिश्वत मांगी गई थी, जिसकी शिकायत लोकायुक्त में की गई। शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से सचिव और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लवकुशनगर जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बंजारी के सचिव रामपाल अग्निहोत्री ने सरपंच प्रतिनिधि रामप्रकाश राजपूत से पंचायत में कराए गए विकास कार्यों के बिलों पर हस्ताक्षर करने के लिए 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत रामप्रकाश राजपूत ने सागर लोकायुक्त में की थी।

शिकायत मिलने पर सागर लोकायुक्त के निरीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में निरीक्षक केपीएस बेन समेत अन्य सदस्य लवकुशनगर पहुंचे। यहां पर जनपद कार्यालय के सामने योजनाबद्ध तरीके से सरपंच प्रतिनिधि रामप्रकाश राजपूत ने सचिव रामपाल अग्निहोत्री के कहे अनुसार रिश्वत की राशि लवकुशनगर जनपद पंचायत के निजी कर्मचारी और सचिव के सहयोगी अजीज मोहम्मद को दी, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने अजीज मोहम्मद और सचिव रामपाल अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें