फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: शराब का अवैध धंधा करने वालों ने शराब कंपनी के कर्मचारी को पीटा, पुलिस के सामने हुई मारपीट तथा फायरिंग

Tue, 03 Dec 2024 09:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

MP: छतरपुर में शराब का अवैध धंधा करने वालों ने शराब कंपनी के कर्मचारी को ही पीट दिया। हद तो तब हो गई जब पूरी वारदात पुलिस के सामने हुई। यहां बदमाशों ने मारपीट तथा फायरिंग भी की है।
 
विज्ञापन
शराब का अवैध धंधा करने वालों ने शराब कंपनी के कर्मचारी को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में निवारी बस स्टैंड पर मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे शराब कंपनी के कर्मचारी की कार रोककर करीब आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची डायल-100 पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में मारपीट होती रही, बाद में पुलिस के सामने ही फायरिंग करते हुए आरोपी मौके से भाग निकले।

विज्ञापन


बताया गया है कि हमला करने वाले लोग निवारी इलाके में शराब का अवैध कारोबार करते हैं, जिसके चलते यह पूरा विवाद हुआ है। घटना के बाद शराब कंपनी के पीडि़त कर्मचारी ने आरोपियों पर लूट के भी आरोप लगाए हैं।

गढ़ीमलहरा की शराब दुकान के कर्मचारी शिवम पाल ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे वह गढ़ीमलहरा से 1 लाख 90 हजार रुपए लेकर निवारी की शराब दुकान पर आ रहा था, तभी निवारी के बस स्टैंड पर धीरेंद्र राजा और छोटू राजा ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया।
विज्ञापन


जैसे ही शिवम ने कार रोकी, उक्त आरोपियों ने उसे बाहर निकालकर गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरु कर दिया, साथ ही उसके पास मौजूद 1 लाख 90 हजार रुपए छीन लिए। करीब 20 मिनट तक मारपीट का सिलसिला चला तथा इस बीच आरोपियों ने दो हवाई फायर भी किए।

इसके बाद डायल-100 वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन आरोपी तब भी नहीं रुके, पुलिस के सामने भी काफी देर तक मारपीट होती रही। बाद में एक और हवाई फायर हुआ और इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरे घटनाक्रम का मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि निवारी बस स्टैंड पर शराब कंपनी के कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी और पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। जानकारी एकत्रित कर मामले की विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें