फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: टीम इंडिया के गेंदबाज कुलदीप यादव पहुंचे बागेश्वर धाम, पंडित धीरेंद्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद

Tue, 23 Jul 2024 07:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

बागेश्वर धाम में इस समय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुलदीप यादव अपने परिवार सहित शामिल हुए। यह उनका बागेश्वर धाम का दूसरा दौरा था। इससे पहले भी कुलदीप यादव धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद ले चुके हैं। 
विज्ञापन
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ नीचे मंच पर बैठे कुलदीप यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम पहुंचे। कुलदीप यादव सोमवार रात अपने परिवार के साथ यहां आए थे, उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलकर आशीर्वाद भी लिया। बता दें कि कुलदीप यादव बीते दिनों टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल थे। 

विज्ञापन


दरअसल, बागेश्वर धाम में इस समय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुलदीप यादव अपने परिवार सहित शामिल हुए। यह उनका बागेश्वर धाम का दूसरा दौरा था। इससे पहले भी कुलदीप यादव धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद ले चुके हैं। 

सोमवार की देर रात कुलदीप यादव अपने परिवार के साथ अचानक बागेश्वर धाम पहुंचे। महोत्सव के दौरान उन्होंने मंच पर बैठे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लिया।  कुलदीप यादव  टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद दूसरी बार बागेश्वर धाम आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें