फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 16 से 22 दिसम्बर तक, पर्यटन मंत्री लोधी करेंगे उद्घाटन

Sun, 14 Dec 2025 10:40 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में 11वां खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 16 से 22 दिसंबर तक शिल्पग्राम परिसर में आयोजित होगा। यह आयोजन दिवंगत अभिनेता धर्मेन्द्र और असरानी को समर्पित रहेगा। महोत्सव में देश-विदेश की फिल्मों का प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 
विज्ञापन
खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 16 से 22 दिसम्बर तक,पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में पिछले 10 वर्षों से आयोजित होने वाला खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का ग्यारहवां संस्करण 16 दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर तक आयोजित होगा।

विज्ञापन


खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के संयोजक तथा प्रयास प्रोडक्शन के निदेशक राजा बुंदेला ने जानकारी देते हुए बताया कि 11वां आयोजन दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के शिल्पग्राम परिसर में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि 11वां फिल्म महोत्सव दिवंगत प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र तथा अभिनेता असरानी को समर्पित रहेगा।

फेस्टिवल में मशहूर फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी के आने की संभावना है जो आकर्षण का केन्द्र होंगी। इस बार आयोजन में 7 टॉपरा टॉकीज बनाई जाएंगी, इनमें से एक बमीठा में भी बनेगी। प्रतिदिन की शाम मंच पर शानदार कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस बार भी महोत्सव में देश-विदेश की फिल्मों का भी प्रदर्शन होगा, जिसके लिए पहले की तरह टॉपरा टाकीजें भी तैयार की गई हैं जो महोत्सव में देश विदेश के कलाकारों और निमार्ताओं - निर्देशकों के साथ-साथ फिल्म प्रशंसकों, पर्यटकों तथा स्थानीय दर्शकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कल का 'ब्लैक स्पॉट' कैसे बन गया 'रेड कारपेट'? देशभर में भोपाल-जबलपुर हाईवे की चर्चा, क्या है खास

राजा बुंदेला ने बताया कि खजुराहो को सीधे मुंबई से जोड़ने वाली कोई फ्लाइट नहीं होने के बाद फिल्म जगत के नामी-गिरामी सितारों और निमार्ता-निर्देशकों को लाना एक चुनौती रहता है, लेकिन वे इस आयोजन को प्रतिवर्ष कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं उन्होंने कहा कि इस आयोजन से बुंदेली जनता को भी मजा आने लगा है।
विज्ञापन


खजुराहो फिल्म फेस्टिवल से कई बुंदेली प्रतिभाओं की किस्मत बदल गई है, वे बहुत हद तक अपने उद्देश्य में सफल रहे हैं। गौरतलब है कि खजुराहो में शेखर कपूर, बोनी कपूर, चंद्रप्रकाश सिंह, मणिरत्नम जैसे फिल्मकार या तो रूचि ले रहे हैं या अपनी फिल्में यहां फिल्मांकित कर चुके हैं।ओरछा, चित्रकूट और खजुराहो आज मुंबई व फिल्म जगत के लिए प्रिय डेस्टिनेशन बन चुके हैं। हिंदी फिल्मोद्योग का यही प्यार आज बुंदेलखंड के युवाओं के लिए न सिर्फ आजीविका का बड़ा आधार बन चुका है। यह बुंदेली रंगमंच, कला, साहित्य और सिनेमा से जुड़े प्रतिभावान युवाओं के लिए मंच बन चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें